
रुड़की। भाजपा नेता वैद्य टेक वल्लभ द्वारा आयुर्वेद के प्रथम ग्रंथ रचयिता महर्षि चरक जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी आयुष्मान आदि योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से भारत तिब्बत सहयोग मंच प्रदेश मंत्री वैद्य टेक वल्लभ के द्वारा निशुल्क सेवा शिविर आयोजित किया गया।
सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो नवीन कुमार जैन व समाजसेवी अनिल अरोड़ा व आशीष पंडित ने सँयुक्त रूप से महर्षि चरक का विधिवत पूजन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।नवीन कुमार जैन ने कहा कि आज महर्षि चरक जयंती के विशेष दिन है महर्षि चरक औषधि जगत के महान वेत्ता थे। कार्यक्रम संयोजक वैद्य टेक वल्लभ ने कहा योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को मिल सके इसलिए यह शिविर आयोजित किया है और यह कार्यक्रम पूरे महानगर में अनेकों क्षेत्र में चलाया जाएगा जिससे कोई भी जरूरतमंद छूट न जाए। कहा कि महर्षि चरक को यह सेवा शिविर समर्पित किया गया है। उक्त सेवा शिविर निगम के प्रत्येक वार्ड में लगा आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित कर स्वास्थ्य लाभ दिलाना मुख्य उद्देश्य है इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों ने आयुष्मान कार्ड व ई श्रमिक कार्ड बनवा कर लाभ उठाया। इस अवसर पर समाजसेवी नरेंद्र जैन, डॉ मयंक वल्लभ, सरिता शर्मा, रुचिर वल्लभ, कु आर्य,डॉ लीना पाराशर, इंदर बधान, आशीष पंडित, अनुज आत्रेय,सचिन गोंड़वाल, नरेश कुमार, अनिल अरोड़ा सुधीर चौधरी, आयुष्मान कार्ड आपरेटर निखिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
