
दायित्व धारी सभी साथियों को शुभकामनाएं …एडवोकेट दीपक सैनी
हर जरूरतमंद पीड़ित व्यक्ति किसान मजदूर की मदद के लिए संगठन …. राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी
किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजि. की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय ग्राम किशनपुर जमालपुर पर संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए lबैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिद्वार एडवोकेट दीपक सैनी द्वारा की गई तथा संचालन जिला प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी द्वारा किया गयाl बैठक में काफी संख्या में बढ़-चढ़कर संगठन के सदस्यों ने भाग लिया तथा बैठक में जिला अध्यक्ष जिला हरिद्वार द्वारा जिला कार्यकारिणी में सक्रिय एवं मजबूत साथियों को दायित्व दिए गए तथा प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद आदिल फरीदी को मानवता भलाई कार्य के लिए संगठन का राष्ट्रीय प्रभारी घोषित किया गया तथा जिला कार्यकारिणी में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस तथा गजे सिंह मोहन सैनी एवं जिला महामंत्री अनुज गुप्ता व विश्वास पवार तथा जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार सैनी जिला सिंह सचिव मास्टर राशिद अली जिला कार्यालय प्रभारी अनुज सैनी सदस्य जिला कार्यकारिणी सुभाष कंबोज जिला संरक्षक मोहतासीम जिला सलाहकार डॉ रोहतास जिला संगठन मंत्री सूरज बर्मन को दायित्व दिया तथा महानगर कार्यकारिणी के लिए किरणपाल सैनी सतीश फौजी अमरीश नौटियाल विकास लखवान मेहर चंद सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक रामपाल सिंह वह धीर सिंह को नामित किया गया एवं रुड़की तहसील प्रभारी अरविंद सैनी को बनाया गया तथा लक्सर विधानसभा का दायित्व ललित कुमार को दिया गया . तथा सोशल मीडिया का दायित्व निशांत सैनी व एडवोकेट अजीत ठाकुर व अनित कुमार को दायित्व दिए गए तथा मोहम्मद इसरार को कलियर विधानसभा का अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा कार्यक्रम जिला कार्यालय पर आयोजित होगा तथा इस अवसर पर देश के शहीदों को याद करते हुए उनकी याद में संगठन रक्तदान महादान एक अभियान के तहत तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा l
इस अवसर पर सभी ने संगठन के द्वारा लगाए जाने वाले तृतीय रक्तदान शिविर में सभी स्वैच्छिक रूप से रक्तदान रक्तदाताओ से बढ़कर भाग लेने की अपील की l
बैठक में संगठन के विनीत सैनी, राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी राजेंद्र कुमार, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड ब्रह्म सिंह धीमान, राष्ट्रीय रक्तदान प्रभारी योगेंद्र सैनी ,जिला खाद्य आपूर्ति प्रभारी मुकेश पाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुलाम फरीद ,जिला प्रभारी पशुधन रजनीश सैनी मोहम्मद आसिफ, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड डॉक्टर वसीम अहमद, लाल सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी रविंद्र सिंह सैनी, अनिल कंबोज ,अंकुश कुमार, मौसम अली, ब्रह्मानंद चौधरी ,लालचंद आदि ने भाग लियाl
अरुण कुमार सैनी
राष्ट्रीय प्रवक्ता
किसान मजदूर संगठन सोसाइटी (रजि.)
