एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की जिला स्तर पर समीक्षा

Spread the love

जिला प्रशासन की अध्यक्षता में मिशन एड्स सुरक्षा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हरिद्वार 19 जून 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में मिशन एड्स सुरक्षा के अंतर्गत जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार एवं जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई । जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम हेतु लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को एचआईवी जांच एवं उपचार सेवाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी संबंधित समन्वित रूप से कार्य करें एवं पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करें तथा आगामी होने वाली बैठकों में पुलिस विभाग को भी सम्मिलित करें । बैठक में एआरटी केंद्रों, आईसीटीसी केंद्रों, गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच, तथा एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों/कार्मिकों को निर्देशित किया कि सभी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।तथा जनपद में संक्रमित शिशु/नवजात/बालकों को किसी भी प्रकार के कलंक एवं भेदभाव से बचाव हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएँ । जिलाधिकारी ने विभाग से जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक व्यापक बनाने तथा एचआईवी मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ आर के सिंह, अपर मुख्य चिकत्साधिकारी / जिला क्षय रोगाधिकारी हरिद्वार डॉ रमेश कुंवर, अपर मुख्य चिकत्साधिकारी डॉ अनिल कुमार वर्मा ,दिशा से सीपीएम डॉ हेमंत खर्कवाल, सीएसओ किरण असवाल, सीपीओ अशोक कालरा, समस्त नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी एआरटी/डीएसआरसी/ओएसटी, कार्यक्रम प्रवन्धक समस्त टीआई/एनजीओ/सीएससी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *