आर्थिक चुनौतियों के बीच लक्ष्य की उड़ान, दो गोल्ड और एक सिल्वर से किया प्रदेश गौरवान्वित

Spread the love

गरीब परिवार के होनहार बेटे लक्ष्य ने जीते दो गोल्ड और एक सिल्वर, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

रुड़कीहर्ष।रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 और 26 जून को आयोजित 36वीं नेशनल कैनो स्प्रिंट जूनियर मेन एवं वूमेन, सब-जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगभग 28 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने-अपने प्रदेश का गौरव बढ़ाया।उत्तराखंड से भी 15 खिलाड़ियों के दल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें रुड़की के होनहार खिलाड़ी लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया। लक्ष्य ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया।प्रतियोगिता में 1000 मीटर, 500 मीटर और 200 मीटर कश्ती (कैनो स्प्रिंट) दौड़ की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। देशभर से आए युवा खिलाड़ियों ने इन स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।लक्ष्य ने बातचीत के दौरान बताया कि प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अगस्त माह में नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रही, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विशेष बात यह है कि लक्ष्य एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। उनके पिता सड़क किनारे ठेले पर पुराने कपड़े बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य ने अपनी मेहनत, लगन और बुलंद हौसलों के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।लक्ष्य की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सुविधाएं होने के बावजूद अपने जीवन की दिशा तय नहीं कर पाते। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि सच्ची मेहनत और दृढ़ संकल्प के सामने आर्थिक अभाव भी बाधा नहीं बन सकता।क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने लक्ष्य की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *