
मानव की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मानव की आत्मा ही परमात्मा है। और मानव मात्र की सेवा करने से ही सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। लगातार गरीब असहय लोगों की सेवा करती आ रही समाजसेवी का नीलम चौधरी ने अनेको ऐसे सेवा के कार्य करती आ रही हैं जिनके बारे में बताया नहीं जा सकता कहते हैं अगर बाएं हाथ से दान किया जाए तो दाएं हाथ को पता ना चले नीलम चौधरी लगातार क्षेत्र भर में गरीबों की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहती है सर्व समाज सेवा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने साथियों के साथ मिलकर लगातार मानक सेवा कल्याण के कार्य कर रही है नीलम चौधरी का कहना है कि ऐसा करने से कहीं ना कहीं हम भगवान के बताए सत मार्ग पर चलना शुरू कर देते हैं और निस्वार्थ भावना से मानव सेवा के कार्यों में जुट जाते हैं ऐसे ही एक गरीब मोनू जलवीर के बुरे वक्त में उनका साथ देने के लिए पहुंची नीलम चौधरी ने कहां की हम मजबूर और गरीबों के साथ हर समय खड़े हैं आपको बता दें मोनू रूडकी सोलानी पार्क के समीप एक झोपड़ी मैं रहकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है और अब तक नहर में डूब रहे सैकड़ो लोगों को अपनी जान पर खेल कर बचाने का काम कर रहा है मा जलवीर के कार्यों को देखते हुए लगातार कई शहर की स्वयंसेविक संस्थाओं ने मोनू को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया है और लगातार मोनू जलवीर दिन रात मदद करने के लिए तत्पर रहता है इसीलिए मोनू का नाम जलवीर पड़ा है मोनू की झोपड़ी अतिक्रमण के चलते हुए तोड़ दी गई इस मोके पर अपने साथियों के साथ पहुंची नीलम चौधरी का कहना है कि मोनू अपनी जान पर खेल कर डूबने वालों को बचाता है उसके लिए सरकार को घर का इंतजाम करना चाहिए ताकि ऐसे साहसी और मानव सेवा करने वाले को अपने परिवार के साथ गुजार बसर करने में कोई परेशानी ना हो सर्व समाज सेवा संगठन की ओर से मोनू के परिवार को ₹5000 सहायता धनराशि देकर मदद की गई इसी तरह के अनेकों कार्य लगातार नीलम चौधरी करती आ रही हैं
