
रुड़की शहर की पहली ई एम्बुलेंस जो गरीबों बुजुर्गों को प्रदान करेंगी निशुल्क सुविधा रूडकी रुड़की के मशहूर डॉक्टर एन0डी अरोड़ा द्वारा निशुल्क ई एंबुलेंस की सुविधा क्षेत्र वासियों के लिए उपलब्ध गई जिसमें शहर के वृद्धो बुजुर्गों (गरीबो ) के लिए फ्री ई एम्बुलेंस चलाई गई है यह ई एम्बुलेंस रुड़की के आसपास के क्षेत्र के मरीजों को भी सुविधा प्रदान करेगी एन0डी अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की लगातार हर महीने की 14 तारीख को निशुल्क चिकित्सा शिविर वर्षों से चलाया जा रहा है जहां पर शहर के साथ-साथ आसपास के गांव के लोगों को भी फ्री चिकित्सा कैंप की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है समय-समय पर हृदय की जांच ब्लड शुगर फेफड़ों की जांच सांस लेने में दिक्कत या अन्य कोई छोटी बड़ी बीमारी शरीर में हो उसकी भी जांच हर महीने की 14 तारीख को निशुल्क की जाती है निशुल्क परामर्श के साथ-साथ इस बार क्षेत्र वासियों के लिए खासकर बुजुर्गों गरीबो के लिए ई एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है जिसके माध्यम से मरीज अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं और इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं कहते हैं मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है मानव कल्याण के लिए अनेको सामाजिक संस्थाएं समय-समय पर अपने द्वारा समाज के लिए छोटे बड़े कार्य करती रहती हैं ओर लोगों को भी इस फायदा पहुंचता है ई एम्बुलेंस क्षेत्र की पहले एक ऐसी ई एंबुलेंस है जो मोहल्ले की छोटी-छोटी गलियों से मरीज को लेकर आ सकती है खास बात यह है की यह
पॉल्यूशन फ्री भी है वातावरण के लिए भी और खासकर एनवायरनमेंट को बिना नुकसान पहुंचये अपनी सुविधा प्रदान करती है डॉक्टर एनडी अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया भविष्य में और भी इसी तरह की सुविधा बुजुर्गों के लिए चलाई जाएंगी ताकि बुजुर्गों को और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके
