सहज योग आज का महायोग है टीना शर्मा

Spread the love

हरिद्वार (हर्ष विश्व मानव)जैसा कि आप जानते हैं कि विशाल कावड़ मेला शुरू हो चुका है भोले भक्त श्रद्धा भाव से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए आ रहे हैं हरिद्वार से अपने गंतव्य तक भोले शंकर गीत संगीत के साथ भोले की जय करो धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाएं  कावड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाकर भोले भक्तों को सेवाएं दे रहे हैं जैसे  भंडारे का आयोजन चिकित्सा केम्प आदि व्यवस्थाएं भोले भक्तों के लिए जगह-जगह की गई है आज हरिद्वार गंगा किनारे सर्वानंद घाट पर स्थित

भोले भक्तों के सेवार्थ हेतु सहज योगियों ने

 गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शिविर का आयोजन कर 

भोले भक्तों की सेवा की ओर माता श्री के वचनों से भी भक्तों को अवगत कराया वक्ताओं  ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम बड़े ही भाग्यशाली हैं जो हमें यह मानव जीवन मिला और आज हम सब मिलकर भोले भक्तों की सेवा कर रहे हैं भोले भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ हरिद्वार गंगा जल लेने आते हैं और यहां से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर निकल पड़ते हैं टीना शर्मा ने कहा सहज योग आज का महायोग है हम सबको सहज योग करना चाहिए ताकि मन और बुद्धि स्थिर रहे और विचारों में शुद्धता उत्पन्न हो इस मोके के पर मौजूद रहे  अजय मांगेराम हरगु लाल महिपाल मयंक शर्मा मनीषा पवार नरदेव अरुण टीना शर्मा आदि 


Spread the love