
बी.एस. एम .शिक्षण संस्थान की ओर से रूड़की के श्री सत्यनारायण मंदिर में भंडारे का आयोजन
आप को बता दें कि आज रुड़की के बी.एस. एम शिक्षण संस्थान की ओर से सत्यनारायण मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया है इसी क्रम में बी.एस.एम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज हर वर्ष की भांति श्री सत्यनारायण मंदिर पर संस्थान की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें कावड़ लेने आए शिव भक्तों को भंडारा दिया जाता है और उनके ठहरने की व्यवस्था भी हमारे द्वारा की गई है उन्होंने बताया कि नहर किनारे साई मंदिर पर भी बी. एस. एम शिक्षण संस्थान की ओर से भंडारा एवं कांवड़ियों के रुकनों की व्यवस्था की गई है उन्होंने कावड़ लेने आए थे भक्तों को महाशिवरात्रि की बधाई भी दी!
वही मौके पर मौजूद रहे बी. एस. एम शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर रजनीश कुमार शर्मा ने जल लेने आए कावड़ियों को बधाई दी ( रुड़की से टीना शर्मा की रिपोर्ट)
