
‘‘एक पेड माँ के नाम’’ अभियान के अन्तर्गत प्रदेश सरकार के दर्जाधारी राज्यमंत्री मुफ्ती शमून क़ासमी अध्यक्ष उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद ने सोमवार को खंड विकास परिसर खानपुर तथा नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में फलदार, छायादार पेड़ लगाकर अभियान को गति दी।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार की अगुवाई में उत्तराखण्ड सरकार के दर्जाधारी राज्यमंत्री मुफ्ती शमून क़ासमी नेशनल कन्या इण्टर कालेज में पहुॅचें जहॉ प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता, एन0सी0सी0 अधिकारी डॉ0 पारस चौधरी, कैप्टन रविन्द्र कुमार तथा एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी मीनू यादव ने माल्यार्पाण कर व स्मृति चिहन भेंटकर उनका सम्मान किया।
राज्यमंत्री मुफ्ती शमून क़ासमी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर ‘‘एक पेड माँ के नाम’’ अभियान को सफल बनाने के लिये हम सभी लोग संकल्प बद्ध है। उन्होने आहवान किया कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पेड माँ के नाम रोपित कर जीवन पर्यन्त उसकी देखभाल करें तो हमारे देश से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या सदैव के लिये समाप्त हो जायेगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से पूरा विश्व जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी की दूरदर्शिता इस अभियान को गति देगी। प्रधानचार्य बलराम गुप्ता ने कहा कि उनके विद्यालय के प्रत्येक छात्र/छात्रा द्वारा इस अभियान के अन्तर्गत एक-एक पेड अपने घर-घेर-खेत में लगाया गया है जिसकी परवरिश स्वयं उनके द्वारा की जा रही है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मनीष चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र ंिसंह व अरूण पंवार, मधुपाल, मिन्टू चौहान, जसवीर राणा, विधानसभा प्रभारी प्रदीपपाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा मनोज नायक, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, सविता धारीवाल, पंकज कुमार, मिनाक्षी, मुकेश कुमार, सविता धारीवाल, पंकज कुमार, मिनाक्षी, विजय कुमार, कुशमणि चौहान, बबीता देवी, संजय गुप्ता, अंजुली गुप्ता, सुधा रानी, अखिल वर्मा, नूतन, रूबी देवी, अमित कुमार, विशाल भाटी, ओमपाल सिंह, बृजपाल, सुन्दर, जावेद, सोनिया, प्रियंका, बबली, आंचल, पारूल, दिव्या चौधरी, काजल, अक्षय, दिपांशु, प्रिशान्त आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
