
रुड़की भाजपा नेता व प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड के नेतृत्व में तहसील कैम्प कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिवक्ता आदि ने श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण कार्य कराने वाले प्रमुख नेतृत्व भारत रत्न श्रद्येय अशोक सिंघल जी व देश की स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत शेरे ए पंजाब शहीद लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धजंलि दी भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने श्रद्धजंलि कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के जीवन चरित्र पर चर्चा करते हुए कहा कि हमसब को राष्ट्र के इन महापुरुषों के द्वारा किये गए भारत माता के प्रति त्याग व बलिदान की गाथा नई पीढ़ी को सुना कर उनके पदचिन्हों व आदर्शों पर चलने की मुहिम शुरू करनी चाहिए ताकि राष्ट्र विकास पटल पर नई दिशा व नए कीर्तिमान स्थापित करने में भारतवर्ष विश्व का प्रथम राष्ट्र बन सके इस अवसर पर पूर्व बार एशोसिएशन उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार गोयल,अशोक कुमार, नसीम अहमद,वरिष्ठ नेता भाजपा नरेंद्र जैन, वैध टेकवलभ,सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय,अध्यक्ष होटल्स एशोसिएशन अश्वनी भारद्वाज,सचिन गोंड़वाल, नरेश कुमार, अनिल वर्मा,वरिष्ठ पत्रकार मदन श्रीवास्तव, अनन्या शर्मा,पंडित बाल गोविंद थपलियाल आदि मौजूद रहे।
