
(सी पी यू रुड़की के द्वारा यातायात का उल्ल्घन करने वालों के विरुद्ध होगी बड़ी कार्यवाही )
प्रदेश भर में तेज़ रफ़्तार व यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए हरिद्वार के उच्च अधिकारियों के आदेशों के अनुपालन में प्रभारी सीपीयू हरिद्वार के दिशा निर्देशन में सीपीयू रुड़की के द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमे शराब पीकर वाहन चलाने वाले , ओवर स्पीड चलाने वाले , ओवर सवारी बिठा कर चलने वाले वाहन , बिना रिफ़्लेक्टर चलने वाले वाहन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले वाहनो के विरुद्ध चलानी कारवाही की गयी और यातायात नियमों के उल्ल्घन की पुनरावर्ती होने पर कड़ी कार्यवाही व विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
