आजाद उम्मीदवार नगर पंचायत रामपुर से आलमगीर ने कहा क्षेत्र का विकास करना मेरी प्राथमिकता है

Spread the love

नगर पंचायत रामपुर से आजाद उम्मीदवार आलमगीर ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि जनता का सहयोग भरपूर मिल रहा है और क्षेत्र की जनता ने इस बार मन बना लिया है वह विकास और तरक्की के नाम पर ही अपना मतदान करेगी इससे पूर्व आलमगीर के नगर पंचायत रामपुर में कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने जानकारी देते हुए बताया के आलमगीर ने हमेशा से समाज सेवा के लिए जनता के बीच में रहकर कार्य किए हैं इस बार भी जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है इस मौके पर आलमगीर ने कहा कि लोगों का बेहद समर्थन और प्यार मेरी जीत का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि बड़ी उम्मीद के साथ लोग मेरे पास आकर कह रहे हैं कि क्षेत्र में आप जैसा ईमानदार इंसान और हमदर्द कोई नहीं है, इसलिए हम दिलो जान से आपके साथ हैं। जनाब आलमगीर रामपुर, इब्राहिमपुर सालियर में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। और अपने चुनावी निशान छत के पंखे पर मोहर लगाने कि अपील लगातार कर रहे हैं। कार्यलय उद्घाटन के दौरान प्रमुख एवं सक्रिय समाजसेवी भाई अनीस गौड़ ने कहा कि वैसे तो बहुत सारे प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनमें से कुछ ऐसे भी जिन्होंने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व भी किया, । जनता को एक ऐसा अपना नेता एवं सेवक चाहिए जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतर कर दिखाए, दुख सुख में उनके काम आये। कहा कि जनाब आलमगीर एक ऐसी वाहिद शख्सियत हैं, जो लोगों के काम कर सके। लोगों की सेवा कर सके। लोगों के आग्रह पर जनाब आलमगीर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए। इनका नाम सामने आने के बाद सब लोग इनके पीछे लामबंद हो गए। और यही वजह लोगों का भारी समर्थन हमारे साथ है। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love