
क्षेत्र का विकास करना हमारी प्राथमिकता है लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति देंगे अध्यक्ष पद के आजाद उम्मीदवार एडवोकेट राव तजम्मुल खां
ढंडेरा। निकाय चुनाव की तिथि धीरे-धीरे नजदीक आती जा रही है। ओर प्रचार प्रसार मैं भी तेजी पकड़ ली है समर्थक भी अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने के लिए जाकर चुनाव प्रसार में जुटे हुए हैं ढंडेरा चुनाव में पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिये निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रमुख समाजसेवी एवं इकरा इंटरनेशनल स्कूल। के राव नवबहार अली के छोटे भाई एडवोकेट राव तजम्मुल खां को जनता का भारी प्यार व समर्थन मिल रहा है। वे घर घर जाकर अपने चुनावी निशान ईंट पर मोहर लगाकर जीताने की अपील कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राव नवबहार अली ने कहा की मैं लम्बे समय से जनता की सेवा कर रहा हूं, जिसका सिला चुनाव में मिलना तय है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता ऐसे व्यक्ति को चुने जो उनके सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को अपना कीमती वोट डालने जाये तो तजम्मुल के चुनावी निशान ईंट पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनायें। इस मौके पर काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
