
वार्ड नंबर एक पठान पूरे में कांग्रेस पार्षद पद की उम्मीदवार हिमांशी धारिया के कार्यालय का उद्घाटन हुआ
वरिष्ठ समाजसेविक कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने जनता से अपील की 23 तारीख में अपना वोट और समर्थन मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता को दें
नगर निगम रूडकी के वार्ड नंबर एक कांग्रेस की पार्षद पद उम्मीदवार हिमांशी धारिया ने आज पठानपुरा रुड़की में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस मौके पर मौजूद मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता के पति सचिन गुप्ता वह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी सलीम खान कार्यालय पहुंचकर सैकड़ो समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा के इस बार क्षेत्र की तरक्की और उन्नति के लिए अपना वोट मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता को देकर वर्षो से चली आ रही जल भराव की समस्या से जनता को छुटकारा मिलेगा वक्ताओं ने इस मौके पर बोलते हुए कहा के रुड़की की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि श्रीमती पूजा गुप्ता को ही अपना मेयर चुनेगी वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि वार्ड से चुनाव लड़ रहे सभी कांग्रेसी प्रत्याशियों को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है वार्ड नंबर एक से शिक्षित योग्य प्रत्याशी हिमांशी धारिया मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं इस मौके वरिष्ठ नेता नरेश प्रिंस ने भी कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता के लिए जनता से अपील की ओर कहां के श्रीमती पूजा गुप्ता ही क्षेत्र वासियों की पहली पसंद है जनता का प्यार और आशीर्वाद पूजा गुप्ता को हर वार्ड में मिल रहा है वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी सलीम खान ने भी अपने विचारों को रखते हुए कहा कि शहर की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को ही अपना वोट देगी कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद रहे पार्षद प्रत्याशी हिमांशी धारिया ने कहा अपने वार्ड का विकास करना ही मेरी प्राथमिकता है
