
रूडकी।भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में कैम्प कार्यलय पर उत्तराखंड केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कमल प्रत्याशी श्रीमती आशा नोटियाल की प्रचंड बहुमत जीत एवं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व उत्तरप्रदेश व राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिवक्तागणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने कहा कि देश की जनता ने प्रत्येक जगह हुए विधानसभा चुनाव व उपचुनाव में भाजपा की पुनः प्रचंड बहुमत दे कमल खिलाकर साबित कर दिया कि देश मे मोदी सरकार राष्ट्र कल्याण व राष्ट्रविकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है इसके साथ ही झारखंड की हार पर बोलते हुए कहा कि झारखंड की जनता ने पहले से अधिक भाजपा को जनसमर्थन दिया है भाजपा की प्रचंड बहुमत जीत की खुशी मनाते समय पूर्वी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष एड नीलकमल शर्मा,समाजसेवी बिंदिया गम्भीर,क्षेत्रीय पार्षद वीरेंद्र गुप्ता,अधिवक्ता राजेंद्र सिंह, नरेश पुंडीर, नसीम अहमद,मोहम्मद सादीक,रामगोपाल शर्मा,नीरज कपिल,राकेश कुमार,शहदुल,नरेश कुमार, सचिन गोंडवाल, सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय,पंकज जैन, पप्पू कश्यप,विजय गमबीर,राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
