
कहानपुर रुड़की सहज योग सेंटर पर रविवार को होगी महालक्ष्मी की विशेष पूजा
आज रुड़की कान्हापूर सेंटर सहज योग में सहजयोगियों ने रविवार को होने वाली दीपावली पर विशेष लक्ष्मी पूजा के आयोजन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है इस मौके पर आश्रम की साफ सफाई व्यवस्था फूल पौधों के साथ आने जाने वाले सहजयोंगियो के लिए विशेष साफ सफाई व्यवस्था के साथ-साथ आध्यात्मिक चिंतन और दीपावली पर विशेष महालक्ष्मी पूजा का इंतजाम बड़े स्तर पर किया जा रहा है श्री माताजी की असीम अनुकंपा सहजयोगियों पर बनी रहे इसको लेकर रुड़की के समीप कान्हापुर सहज योग केंद्र पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सहज योगियों ने मिलकर साफ सफाई व्यवस्था में अपना श्रमदान दिया यूं तो विश्व भर में श्री माताजी के भक्तजन समय-समय पर विशाल अध्यात्म कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं लेकिन दीपावली के उपरांत महालक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है खासकर अपने भक्तजनों पर महालक्ष्मी अपनी अनुकंपा बरसती है महालक्ष्मी की पूजा एक विशेष विधान से की जाती है जिसका पुण्य पूजा में शामिल होने वाले हर एक भक्त को प्राप्त होता है इस मौके पर कन्हापुर सेंटर सहज योग पर मौजूद सेवक मयंक गुप्ता मदन काबोज ईश्वर चंद सैनी कमल ओबेरॉय कल्याण पूजा पाल टीना शर्मा जॉली चौधरी आदि सुमन टाक उषा मायूरी अरुण मोहन सहज योगी शामिल रहे रविवार को पूजा का समय शाम 5:00 बजे रखा गया है जिसमें सभी सहज योगी उपस्थित रहेंगे
