अभिनय से जुड़े नितिन प्रजापति को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

Spread the love

नितिन प्रजापति को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया

आज ढंडेरा नगर पंचायत मे समाजसेवी उदय सिंह पुंडीर के इंटक जिला कार्यालय पर एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे शहर के सम्मानित लोगों ने कला एवं अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नितिन प्रजापति को शुभकामनाएं दी इस मौके पर दैनिक विश्वा मानव उत्तराखंड द्वारा शिल्ड व शाल उठाकर नितिन को सम्मानित किया गया समाजसेवी उदय सिंह पुंडीर ने कहा उत्तराखंड में अनेकों ऐसे कलाकार हैं जो अपनी कला के दम पर आज पूरे विश्व में अपने प्रदेश और देश का मान बढ़ा रहे हैं प्रदेश में ऐसे रंगमंच कलाकार है जो मंच के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं और अपनी सभ्यता संस्कृति को कला के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं छोटे-छोटे गांव और शहरों से निकाल कर आज बड़े पर्दे पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने ऐसे ही अनगिनत कलाकारों का नाम लेकर कहा की नितिन प्रजापति भी एक छोटे से गांव से निकलकर बड़े पर्दे पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं और आगे भी उनकी कई सारी फिल्में दर्शकों को देखने को मिलेगी उन्होंने बताया हाल ही में आई बड़े पर्दे की फिल्म कठपुतली में मशहूर कलाकार अक्षय कुमार के साथ नितिन प्रजापति ने अपनी अदाकारी के बल पर आपने अभिनय का परिचय दिया है इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी नितिन का हौसला बढ़ाया और कहा कि ऐसी ही कलाकार जाने कितने हमारे बीच में हैं बस उनको मंच मिलने की आवश्यकता है और एक अच्छे गुरु की जो उनकी कला को पहचान सके नितिन प्रजापति छुटमलपुर के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं जिन्होंने अपनी कला के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है नितिन प्रजापति ने सभी का धन्यवाद किया और कहा की एक कलाकार के लिए उसका सम्मान ही सबसे बड़ी चीज है जो उसे ऊंचाइयों तक ले जाता है नितिन ने कहा कि आप सभी कला प्रेमी हैं और जब तक आप जैसे लोग रहेंगे कला हमेशा जिंदा रहेगी उन्होंने बताया कि आज हमारे सामने आने को ऐसे सीखने के साधन है जिनके माध्यम से आप संगीत सीख सकते हैं एक्टिंग सीख सकते हैं वो भी घर बैठे बैठे लेकिन अगर किसी को एक्टिंग सीखना है सही से तों उस मंच ही जाना चाहिए की तभी एक तभी एक कलाकार तुम बन सकते हो पहले के कलाकारों के लिए यह संभव नहीं था उनको सीखने के लिए दूसरे बड़े शहरों में जाना पड़ता था तब कहीं जाकर उनको एक मुकाम मिलता था आज जितने भी थिएटर से जुड़े कलाकार हैं उनकी अदाकारी पर्दे पर अलग ही नजर आती है इस मौके पर समाजसेवी मास्टर दीपक लाखवान विजय शर्मा अंकित देवेश शर्मा अधिवक्ता योगाचार्य दिनेश धीमन यूएस पुंडीर हर्ष सोनू कश्यप शिवकुमार कश्यप आदि शामिल रहे


Spread the love