
खानपुर(विश्व मानव )भारतीय जनता पार्टी लंढौरा मण्डल मे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं साथियों के साथ हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में बैठक में प्रतिभाग किया सफल क्रियान्वयन हेतु चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।
मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। मदरसा बोर्ड उत्तराखंड के अध्यक्ष मुफ्ती सुमन कासमी जी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुफ़्ती शमून कासमी के नेतृत्व में लंढौरा में वृक्षारोपण किया गया
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़े प्रत्येक प्रदेशवासी
मुफ़्ती शमून कासमी ने किया आह्वान
इस मौके पर रवि राणा अध्यक्ष लंढौरा मण्डल ने कहा की
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुरू किया गया ‘ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर पंचायत ढंडेरा में मदरसा नुरुल उलूम गुली वाली मस्जिद ढंडेरा व
इलशाह उल उलूम मदरसा लक्सर रोड ढंडेरा
में वृक्षारोपण किया व मदरसे के समस्त स्टाफ के साथ-साथ भारी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद रहे इसी क्रम में हरिद्वार दूध सहकारी संघ लंढौरा व नोवादय विद्यालय लंढौरा में भी वृक्षारोपण किया। रवि राणा ने कहा की हमें अपने जीवन में अवश्य पौधारोपण करना चाहिए पौधे हमें जीवन प्रदान करते हैं आज के समय में ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करना चाहिए वही अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें अपने घरों में या घरों के आसपास कूड़ा करकट जमा न होने दे। खानपुर विधानसभा लंढौरा मण्डल में प्रवास के दौरान माननीय मुफ़्ती शमून कासमी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया है। उत्तराखंड सरकार भी पर्यावरण के प्रति गंभीर है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। मुफ़्ती शमून कासमी ने कहा कि इस पूरे आयोजन के प्रति सरकार गंभीर है, यह अभियान लगातार चलता रहेगा। कासमी ने कहा कि वर्तमान में पेड़ पौधे लगाना सबसे महत्वपूर्ण हो गया है कल कारखानों और गाड़ियों से निकलने वाली विषैले धुवां से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा साथ ही ग्लोबल वार्मिंग हो रहा है ऐसे में स्वच्छ हवा लेने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है आज वृक्षारोपण किया गया इस से आने वाले 10 सालों में यह वृक्ष सभी को छांव देने का काम करेगा। उन्होंने ने कहा कि आप सभी से इस अभियान से जुड़ने की अपील करता हूँ। आप अपने परिजन को लेकर, माता जी को साथ लेकर सेल्फी लें। अगर माता जी नहीं हैं तो उनके चित्र के साथ एक पौधा लगाकर सेल्फी ले सकते हैं। इससे अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। शासन प्रशासन द्वारा बताए गए निर्धारित स्थान पर पौधे लगाएं, सरकार उनकी देखभाल करेगी। इसी के साथ
मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर गत 13 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव को पूरे हिन्दुस्तान में उत्साह एवं उल्लास से मनाने हेतु सभी देशवासियों को प्रेरित करने के इस महा अभियान में हम सभी देशवासी अपनी सक्रीय भूमिका जरुर निभाएं और अपने घर व प्रतिष्ठान गली मोहल्लों में तिरंगा फहराएं।
व साथ ही एक प्रण है…
माँ के नाम पेड़ लगाने का!
आइये, अपनी देवभूमि धरा को समृद्ध बनाने के पुनीत संकल्प में सहभागी बनें, पेड़-पौधे लगायें और अपने देश को हरा-भरा बनायें।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुफ़्ती शमून कासमी के नेतृत्व में लंढौरा में वृक्षारोपण किया गया
इस मौके पर प्रमोद कुमार अध्यक्ष आँचल दूध संघ का लंढौरा,रवि राणा अध्यक्ष लंढौरा मण्डल भाजपा,डॉ अशोक कुमार महामंत्री भाजपा,राजेश सैनी प्रभारी लंढौरा मण्डल, प्रदीप पाल ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा रुड़की,नफीस रंगरेज़ मण्डल उपाध्यक्ष अ,स,मोर्चा,मुकेश चमोली महामंत्री भाजपा,सुभाष पँवार, अली अमीर जाफरी मण्डल महामंत्री अ,स,मोर्चा, चौधरी चरण सिंह मण्डल मंत्री भाजपा,संजीव कुमार सैनी मण्डल मंत्री भाजपा आदि मौजूद रहे।
