मंगलौर।मातृशक्ति ने मन बना लिया है कि आने वाले चुनाव में वह भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी रुचि भट्ट।

Spread the love

मंगलोर विधानसभा में महिलाओं की विशाल बैठक का आयोजन, भढ़ाना को जीताकर महिला स्वरोजगार को नया आयाम मिलेगा – स्वामी यतीश्वरानंद

भढ़ाना हम सब बहनों की रक्षा करने आए है, इस बार भाजपा की जीत निश्चित है – रुचि भट्ट

रूडकी/ मंगलोर विधानसभा में उपचुनाव के निमित स्वामी यतीश्वरानंद पहुंचे यहां उन्होंने महिलाओं की बैठक ली इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति हम सब की जननी होती है, वह सब की पालनहार होती है और आज मातृशक्ति ने मन बना लिया है कि आने वाले चुनाव में वह भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी करतार सिंह बढ़ाना के पक्ष में मतदान कर वह मातृ शक्ति की सुरक्षा चाहती हैं उन्हें पता है कि भाजपा राज में ही महिला सशक्तिकरण हो सकता है, इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि आज पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, भाजपा द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं आज महिलाएं स्वरोजगार को अपना रही हैं और अन्य को भी रोजगार दे रही हैं,इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में और उत्तराखंड प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही और सभी ने एक मत से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का वादा किया उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में करतार सिंह भडाना को जिताकर वे अपने भाई को जीताना चाहती हैं, इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद गौतम, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ( यह खबर पंकज नंदा द्वारा जारी की गई है)


Spread the love