पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी पर्यावरण हमें जीवन ही नहीं प्रदान करता बल्कि जीवन जीने का तरीका भी सीखना है

Spread the love

रूडकी।पर्यावरण दिवस पर कपड़े के थैले वितरित किए
पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की के सदस्यो ने सब्ज़ी मंडी चौक रुड़की पर 100 कपड़े के थैले वितरित किए जो नागरिक पन्नी की थैली में सब्जी ले जा रहे थे उनको सब्जी कपड़े या जूट के बने थैले में ही लेनी है पन्नी का बहिष्कार करना है ये अपील करते हुए कि पन्नी समाज में जीव और धरती के लिए कितनी हानिकारक है।साथ ही जनता को बैनर और वार्ता के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए समझाने का प्रयास किया गया जैसे जल ही जीवन है और आओ पेड़ लगाए और उनको काटने से बचाएं।शाखा अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने सभी से अपील की हम सबकी ही पर्यावरण संरक्षण की स्वयं की जिम्मेदारी बनती है।नागरिकों ने इसका समर्थन किया और कहा हम सब पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के प्रयास जरूर करेंगे । शाखा ने तीन बैनर भी शहर के चौक बाजार और गायत्री मंदिर पर लगवा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर dr संगीता, प्रदीप जी, मुकुल गर्ग, विशाल,दिनेश जी,सुगंध जी, नीलम, आभा,ममता चंद्रा, सविता, ममता, पायल,बबीता और सचिव रमा उपस्थित रही।


Spread the love