
रूडकी हर्ष। रूडकी में विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यालय शुभारंभ किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने अनीता कुकरेती का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह भवन विश्व हिन्दू परिषद को दान में देकर समाज के प्रति समर्पण भाव दिखाते हुए एक उदाहरण पेश किया है इसी प्रकार अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए अनीता कुकरेती ने कहा कि वह विश्व हिंदू परिषद की नीतियों से बहुत प्रभावित थी और अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने के बाद उनकी आस्था विहिप के प्रति और बढ़ते देख उन्होंने निर्णय लिया की रुड़की में भी विहिप का भवन होना चाहिए और उन्होंने अपना निजी भवन ही विहिप को दान स्वरूप भेंट कर दिया इस मौके पर संजय कुमार धीमान सह जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने जानकारी देते हुए बताया की कि इस पुनीत कार्य की शुरुआत भवन में विधिवत रूप मंत्र उच्चारण के साथ की गई यजमान स्वरूप संजय धीमान श्रीमती प्रीति धीमान विहिप जिला अध्यक्ष बृजेश सैनी एवं श्रीमती प्रिया सैनी यजमान के रूप में मंत्र उच्चारण कर शुभ आरंभ हुआ इस मोके पर अनेक यजमान यज्ञ में शामिल हुए संजय धीमान ने कहा कि देश व दुनिया के मंगल के लिए आज हमें हिंदू समाज को संगठित करने की आवश्यकता है क्योंकि हिंदू समाज में ही सेवा भाव व्याप्त है उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश के लिए अनेक कष्ट सहन किए हैं इन पूर्वजों का स्मरण कर उन्हें अपना आदर्श मानने वाला ही हिंदू है विचारों का अनुसरण करते हुए पूरे हिंदू समाज को अपना मानकर भारत को परम वैभव तक पहुंचने का प्रयास करना उन्हें अच्छा गुण संपन्न बनना ही संगठन है इसी आधार पर पूरे हिंदू समाज को संगठित करना ही हिंदुत्व सबको संगठित कर सकता है इस अवसर पर मंच पर आसीन बजरंग लाल बागड़ा केंद्रीय महामंत्र विहिप रवि देवानंद प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी क्षेत्रीय संगठन मंत्री हिंदू परिषद सोहन सोलंकी प्रांतीय संगठन मंत्री अजय प्रांत संयोजक अजय बलिया वीर सेन प्रांत कार्यालय प्रमुख राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी राजेंद्र सैनी भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति दिलीप मेहंदी रत्ता देशबंधु गुप्ता दीपांकर गुप्ता सुधांशु वत्स बृजमोहन सैनी चतुरसेन पूजा नंदा जिला महामंत्री मातृ मंडल सेवा भारती पंकज नंद मोहित राष्ट्रवादी गौरव त्यागी बृजमोहन शर्मा एडवोकेट शीतल कलर मीनू सिंह श्रद्धा शर्मा रश्मि चौधरी एडवोकेट विजय धीमान मितुषी सरस्वती अन्य मौजूद रहे
