हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के रुड़की कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन

Spread the love

लोकसभा सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के रुड़की कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन

रूडकी। भाजपा हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के रुड़की कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारीगण और नगर निगम पार्षदों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चो के अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी नगर निगम के पार्षदों को लोकसभा सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के रुड़की कार्यक्रम को लेकर उपस्थित रहने के लिए कहा भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी मंडल अध्यक्षों को मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी को बैठक में लाने के लिए कहा एवं मोर्चे के अध्यक्षों को मोर्चो के पदाधिकारीयो को बैठक में लाकर माननीय सांसद प्रत्याशी का मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए कहा इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने सभी पदाधिकारी से कल होने वाली बैठक के लिए उपस्थिति निश्चित करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि सभी को अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करना है और आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करना है कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह ,प्रदीप पाल,जिला मंत्री सतीश सैनी, सौरव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल, मोर्चे के अध्यक्षों में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी, अनुसूचित मोर्चा के धीरज पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा से अफजल अली, महिला मोर्चा से प्रतिभा चौहान, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ,संजय त्यागी,पार्षदों में विवेक चौधरी, डॉ नवनीत शर्मा, सुबोध चौधरी, मंजू भारती,हेमा बिष्ट ,सुंदरलाल प्रजापति ,बृज भूषण सैनी आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Spread the love