
आचार्य रमेश सेवल के संस्थान आचार्यकुलम में फूलों की होली का आयोजन, होली है समरसता और सद्भाव का उत्सव – आचार्य सेमवाल
रूडकी।आचार्य रमेश सेमवाल के संस्थान आचार्य कुलम में फूलों की होली का कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा की होली वह दिन होता है जब होलिका, जिसे अग्नि में अखंड रहने का वरदान प्राप्त था उन्होंने प्रह्लाद को अपनी गोद में बैठाकर अग्नि में प्रवेश किया था। उस समय भगवान विष्णु प्रह्लाद की सहायता के लिए आए और परिणामस्वरूप, होलिका अग्नि में जल गई, जबकि प्रह्लाद को कोई नुकसान नहीं हुआ, कार्यक्रम में पहुंचे रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि होली समरसता और सद्भाव का उत्सव है जिसे हमें मिलजुल कर मानना चाहिए हमें आपस के गिले शिकवे हटाकर सामाजिक के कार्य करने चाहिए उन्होंने आचार्य रमेश सेमवाल की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा समाज के कार्य करते रहते हैं, कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल, अनिल शर्मा ,नीलम चौधरी,सुलकाशना, पूनम सिंह, प्रीति, राधा भटनागर, राधा भंडारी, चित्रा गोएल, मनीषा, रेनू शर्मा, डोली शर्मा, भारती गुप्ता, ऋतु वर्मा, आदि उपस्थित रहे
