
युवा नेता आशीष शर्मा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आया – आशीष शर्मा
रूडकी।युवा नेता आशीष शर्मा समर्थको साथ भाजपा में शामिल, भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुआ
आज युवा नेता आशीष शर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए इस अवसर पर वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर पहुचे, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर सभी लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं आज आशीष शर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में आए हैं उन सभी का स्वागत है उनके आने से भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी ,युवा नेता आशीष शर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को अपना रहे हैं और आने वाले चुनाव में वह और उनके समर्थक पूरी मेहनत करके भाजपा को जीत दिलाएंगे इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने पटका पहनाकर आशीष शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भाजपा परिवार को एक नया बल मिलेगा इस अवसर पर जिला मंत्री सतीश सैनी जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सुंदरलाल प्रजापति, अनुराग त्यागी, बीएल अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, मंडल महामंत्री बृजमोहन सैनी, आदर्श गुप्ता भाजपा में शामिल होने वालों में निखिल शर्मा ,मनोज शर्मा, हर्ष कौशिक, टोनी धीमान, अनुज चौहान, मोहित योगी, रोहित शर्मा आदि रहे
