
भाजपा महिला मोर्चा रुड़की की ओर से होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन, होली समरसता और सदभाव का उत्सव – कल्पना सैनी
रूडकी।भाजपा महिला मोर्चा की ओर से होली मिलन

रूडकी।भाजपा महिला मोर्चा की ओर से होली मिलन का कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और इसे हम सबको को मिलकर मनाना चाहिए कार्यक्रम में पहुंची राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि सामाजिक समरसता और सद्भाव का उत्सव है त्यौहार, ब्लाक प्रमुख कविंद्र चौधरी ने कहा कि होली समरसता ,सद्भाव का प्रतीक है ,कार्यक्रम में पहुंची समाज सेवीका मनीषा बत्रा ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है आपसे प्यार और सद्भाव से त्यौहार को मिलजुल कर मानना चाहिए हमें केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचना चाहिए, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने कहा कि होली स्वच्छता और एकता का पर्व है यह एक ऐसा उत्सव है जो बुराइयों को भस्म कर हंसी-खुशी का वातावरण बनाने का संदेश देता है इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली के गीतों पर नृत्य किया कार्यक्रम में महिला मोर्चा के सभी जिला के पदाधिकारी गण मंडलों के अध्यक्ष एवं मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
