
हमारी संस्कृति और हमारी सभ्यता में शामिल है पर्यावरण से प्रेम करना उदय सिंह पुंडीर
आज नगर पंचायत ढंडेरा मे जिला अध्यक्ष इंटर उदय सिंह पुंडीर के कार्यालय पर हरेला पर्व मनाया गया इस मौके पर उदय सिंह पुंडीर ने अपने साथियों के साथ पौधारोपण किया और हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी पर्व के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा की उत्तराखंड में आज हरेला पर्व मनाया जा रहा राज्य में ज़ब सावन शुरू हो जाता है। ऐसे में उत्तराखंड के निवासी सावन के पहले दिन को हरेला पर्व के रूप में मनाते है ओर हरियाली के प्रति कृतज्ञता जताते हैं। इस दिन घरों को फूल-पत्तियों से सजाया जाता है और किसान अच्छी फसल के लिए परमात्मा से प्रार्थना करते हैं। एवं व्यंजन भी बनाते हैं उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि हमें अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण बचा रहे पर्यावरण बचा रहेगा तो हमारी भूमि और हमारा जीवन दोनों ही बचे रहेंगे उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जो हरेला पर्व के अवसर पर कहा था कि 50 पौधे एक साल में लगाऊंगा आज पांचस वा पौधा रोपण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है अगले साल तक सौ पौधारोपण पूर्ण हो जाएंगे उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता मे शामिल है पर्यावरण से प्रेम करना और इसका उदाहरण है हरेला पर्व इस मौके पर जसवीर प्रधान आमखेड़ी प्रदेश महासचिव कांग्रेस सेवादल हर्ष राणा टीना शर्मा दक्ष राणा शामिल
