
रूडकी हर्ष।केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की में चल रही 52 वी संभागीय स्पोर्ट्स मीट की प्रतियोगिताओं में 11 केंद्रीय विद्यालयों की छात्राएं पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग ले रही हैं । अभी तक प्राप्त परिणामों के अनुसार जूड़ों में अंडक14 कैटेगरी में 32 किलोग्राम भार वर्ग में केंद्रीय विद्यालय 1 की ट्विंकल राणा ने केंद्रीय विद्यालय 2 की अक्षिता को परास्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया वहीं 40 किलोग्राम भार वर्ग में केंद्रीय विद्यालय 2 की जाहान्वी विजेता रही तथा 44 किलोग्राम भार वर्ग में इसी विद्यालय की अलीशा को विजेता घोषित किया गया ।

अंडर-19 भार वर्ग में मेजबान विद्यालय की आकांक्षा पाल, 36 किलोग्राम भार वर्ग में शिवांशी 40 किलोग्राम भार वर्ग में व निशु 44 किलोग्राम भार वर्ग में विजेता रहीं जबकि एफ आर आई देहरादून की बिपाशा ठाकुर को अपने भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । 48 किलोग्राम भार वर्ग मे अपर कैंप देहरादून की दीपिका गुप्ता के वि 2 रुड़की की राजलक्ष्मी को परास्त कर विजेता बनी । नैना सेमवाल हाथीबड़कला 2 में देहरादून के वि टू रुड़की की खुशबू को 52 किलोग्राम वर्ग में परास्त किया । जबकि 63 किलोग्राम भार वर्ग में ओएनजीसी देहरादून की आकांक्षा दिग्गल केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की की पिया यादव को परास्त कर विजेता बनीं । के वि 1 की अनुष्का ने 70 किलोग्राम भार वर्ग की चैंपियनशिप जीती।

विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने विजेता टीमों एवं बच्चों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में में और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा हारने वाले बच्चे और अधिक प्रयास करके विजई होंगे। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से व्यवस्था संभालने में किशन सिंह राणा, पुरुषोत्तम शर्मा, विकास शर्मा, बीके पांडे, आशा रानी, प्रवेश कुमार एचसी भट्ट व घनश्याम बादल आदि सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा।
अरविंद कुमार
प्राचार्य
