खेल प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -एक रूडकी के खिलाडियों का दबदबा रहा खिलाडियों को इस उपलब्धि पर प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट बधाई ने दी

Spread the love

रूडकी हर्ष केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक -1 रूडकी 52 वीं देहरादून संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बहुत सारी उपलब्धियों का साक्षी रहा| विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को देहरादून संभाग के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया है केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक -1 रूडकी में भी करीब 25 केंद्रीय विद्यालयों के जूडो, ताइकवांडो, कबड्डी तथा शूटिंग के 184 बालक वर्ग के खिलाडी प्रतिभाग कर रहे है इन प्रतियोगिताओं के अब तक के परिणाम निम्नांकित रहे :

ताइकवांडो में U-19 ( 48-51 KG) वर्ग में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -1 रूडकी के मोहम्मद जकी तथा U-19 (51-55 KG) वर्ग में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -1 रूडकी के ही हरीश गोल्डियाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया|

ताइकवांडो में U-14 ( 23-25 KG) वर्ग में केंद्रीय विद्यालय ओ एल एफ देहरादून के शिवा जोशी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा ताइकवांडो में U-14 ( 25-27 KG) में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के हर्षित बिष्ट ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया|

जूडो में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -1 रूडकी के U-14 (-30 KG) वर्ग में अंश रावत, U-14 ( -32 KG) वर्ग में ट्विंकल तथा U-19 ( +70 KG) वर्ग में अनुष्का ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया|

एथलेटिक्स में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -1 रूडकी के

U-19 800 मीटर दौड़ में हिमांशी ने स्वर्ण पदक

U-19 3 किलोमीटर वाक में हिमांशी ने स्वर्ण पदक

U-19 लम्बी कूद में हिमांशी त्यागी ने स्वर्ण पदक

U-17 शॉट पुट में रिहान चौधरी ने स्वर्ण पदक

U-17 जेवलिन थ्रो में जान्वी पुंडीर ने स्वर्ण पदक

U-17 डिस्कस थ्रो में जान्वी पुंडीर ने कांस्य पदक

U-14 600 मीटर दौड़ में मयंक ने स्वर्ण पदक

U-19 100 मीटर बाधा दौड़ में हिमांशी ने स्वर्ण पदक

प्राप्त किया आज के दिन इन खेल प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -एक रूडकी के खिलाडियों का दबदबा रहा खिलाडियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि बच्चों ने इन उपलब्धियों से अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है और विद्यालय को उनपर गर्व है उप प्राचार्या अंजू सिंह तथा खेल शिक्षक हरिनंद ने भी विजेता खिलाडियों को बधाइयाँ दी तथा उनका हौसला बढाया


Spread the love