राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालियर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण

Spread the love

रूडकी। आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालियर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान कार्यक्रम डा मधुरका सक्सेना पूर्व प्राचार्या एसडी पीजी कालेज रुड़की की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ पं गोविद वल्लभ पन्त की पुण्यतिथि के अवसर पर दीप प्रजल्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया गया। सर्वप्रथम वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण कर सन्देश दिया । इसी अवसर पर छात्राओ की विभिन्न प्रतियोगिता कला , निबंध, भाषण आयोजित की गई। सालियर के बच्चों की सुन्दर वॉल पेंटिंग फूल नही चिंगारी है – उतराखण्ड की नारी है का उद्‌घाटन मधुरका सक्सेना द्वारा किया गया। इसी अवसर पर महिला उत्थान के लिये उल्लेखनीय कार्या के लिये डा पूर्णिमा श्रीवास्तव, डा अम्बिका भट्ट , डा अर्चना चौहान, डा शालिनी पन्त , दुर्गिश नन्दिनी, रेखा रावत , माधुरी रौथाण , सरिता रावत, निर्मला नैथानी, कुसम काला,रशिमी चौधरी, प्राचार्या कमलेश पंवार, सायमा , शिल्पी सिंह को सम्मानित किया गया। डा शालिनी पंत और सरिता रावत ने महिलाओं की शाक्ति के ऊपर काव्य पाठ किया गया। गोविद वल्लभ समिति के महासचिव प्रभाकर पन्त ने बच्चो महक,सदिया,मनिषा,आंकाशा,मुस्कान जोया,उल्फत,इंशा और अतिथियों को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभाकर पंत ने पंण्डित गोविद वल्लभ पन्त जी की पुण्य तिथि पर भावी पीढ़ियो को उनके आदर्शा को अपनाने को कहा। डा मधुर सक्सेना ने कहा महिला अबला नही है तथा महिलाये अपने कार्याँ से देश को मजबूत और प्रगतिशाली बनाने में रत हैं। उन्होंने स्वरचित महिलाओं के ऊपर कविता पाठ किया। इसी अवसर पर वरिष्ठ उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी श्री हर्ष प्रकाश काला जी उनके कार्यो के लिये शाल ओडाकर सम्मानित किया। मंच संचालन व कार्यक्रम विद्यालय के प्रभारी प्रधानाघ्यापक रविन्द्र ममगाई ने किया। आज के सफल कार्याक्रम के लिये गोविन्द वल्लभ समिति की अध्यक्षा शिल्पी सिंह ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये प्रशंसा की।


Spread the love