
रूडकी हर्ष।(भगवानपुर विधानसभा) भारतीय जनता पार्टी की एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भगवानपुर नगर पंचायत में किया गया कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा की 19 अप्रैल को एक साथ मिलकर कमल के फूल को वोट देना है ओर देश में फिर से मोदी सरकार को 400 पर सीट करना है
भाजपा लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रचार प्रसार में कार्यकर्ता जीतोड़ मेहनत में लग गए हैं ताकि अधिक से अधिक वोट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत को जीत मिल सके भाजपा नेता सुबोध राकेश अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार प्रसार कर रहे हैं और मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं इसी संबंध में शुक्रवार देर रात भगवानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे मंच के माध्यम से सभी ने अपने-अपने विचारों को रखा और लोकसभा प्रत्याशी भाजपा त्रिवेंद्र रावत के लिए वोट मांगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर एक मिल रहा है सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं मुफ्त इलाज जिसका फायदा सभी जाति, पंथ और क्षेत्र के लोग हैं। वास्तव में जो जितना निर्धन है, वह मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने में उतना ही आगे है मोदी सरकार ने अपनी कल्याणकारी योजनाओं के जरिये केवल निर्धन तबके के जीवन स्तर में बदलाव लाने का ही काम नहीं किया है, बल्कि उनमें भाजपा और विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति भरोसा बढ़ाने का भी काम किया है। आज यदि प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रियता के मामले में सबसे आगे हैं तो कल्याणकारी योजनाओं पर बेहतर तरीके से अमल के कारण से ही है । और हर जरूरतमंद को गरीब को केंद्र सरकार पूरा-पूरा लाभ पहुंचा रही है इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी पंकज नंदा पूजा नंदा ने भी मंच के माध्यम से अपने-अपने विचारों को रखा और मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी

