फोनिक्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस रूडकी और ओएनजीसी देहरादून के तत्वाधान में एकदिवसीय निशुल्क शिविर का आयोजन

Spread the love

हर्ष (विश्व मानव) मानव की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मानव की आत्मा ही परमात्मा है। और मानव मात्र की सेवा करने से ही सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। आज फोनिक्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस और ओएनजीसी देहरादून के तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क शिविर का आयोजन रुड़की के वार्ड नंबर एक शेरपुर में आयोजित किया गया शिविर मे क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने रोगों की जांच कराई शिविर में नेत्र जांच बीपी ईसीजी व स्त्री रोग दंत रोग खून की जांच आदि अनुभवी डॉक्टर द्वारा मरीजों की जांच की गई आंखों से जुड़े मरीजों के लिए निशुल्क दवाई एवं चश्मे वितरित किए गए फोनिक ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस चायरमैन चेरब जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर रुड़की के अन्य वार्ड में भी लगाए जाएंगे ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों से लाभ मिल सके उन्होंने बताया स्वास्थ्य शिविर कैंप के माध्यम से मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के विषय मे जागरूकता अभियान भी चलाया गया कैंप में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शरीर में पनपने वाली बीमारियों की जांच एवं सलाह का लाभ उठाया इस मौके पर संजय जैन मौ0असद दीपक पाण्ड्य कामिनी खान डॉ0 अनसूया संध्या मैहर रेडियोलॉजिस्ट डिपार्मेंट अनिल कुमार संगीता सिंह एसके भारद्वाज सादिया राजपूत मुस्कान राव प्रमिला प्रज्ञा आदि डॉक्टर मौजूद रहे


Spread the love