
रूडकी।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर बृहस्पतिवार को रूडकी पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान हुई बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। पार्टी समर्पित कार्यकर्ता मजबूती के साथ नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं इस बार सभी उत्तराखंड की सीटों पर नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी जीत हासिल करेगी यह बात उन्होंने रुड़की के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात को मजबूती से रखा और रुड़की जिला अध्यक्ष बनाने की मांग की ताकि रुड़की जिले में पार्टी को और ज्यादा मजबूत किया जा सके पार्टी समर्पित कार्यकर्ता को दी जा सकती है जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी आपको बता दें आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के जिलेभर मे पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है ताकि इस बार और ज्यादा मजबूती से नगर निकाय चुनाव लड़ा जा सके पुराने कार्यकर्ताओं को मिल सकता है मौका इस मौके पर मौजूद एस एस कलेर प्रदेश अध्यक्ष,प्रेम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ,महक सिंह सैनी प्रदेश प्रवक्ता,
वी. एस. तोमर ,अनिल कश्यप,दीपक लाखवान,अंकित चारण,दिनेश धीमान,सूफियान,विजय शर्मा,आनंद राज,सतेंद्र शर्मा,ब्रह्मसिंह धीमान,अशोक धीमान, हसीन आदि उपस्थित रहे।
