डंडेरा में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान 2024 मंडल कार्यशाला ,का आयोजन किया गया

Spread the love

रूडकी(विश्व मानव)  28 अगस्त 2024 को लंढौरा मंडल, विधानसभा खानपुर ,का महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, डंडेरा में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान 2024 ,मंडल कार्यशाला ,का आयोजन किया गया । जिसमें प्रदेश मंत्री तथा रुड़की प्रभारी आदित्य चौहान ,मंडल अध्यक्ष रवि राणा ,सदस्यता अभियान संयोजक अशोक कुमार पांडे, सदस्य जसवीर पाल ,सदस्य रेखा नेगी , पदाधिकारी मनोज नायक, प्रदेश पदाधिकारी ,जिला पदाधिकारी ,सभी मोर्चों के अध्यक्ष तथा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक तथा पदाधिकारी ,पार्षद ,ग्राम प्रधान ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, तथा सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे ।सदस्यता अभियान को भारी संख्या में पूरा करने के लिए रुड़की जिला प्रभारी आदित्य चौहान द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को विस्तार से सदस्यता अभियान द्वारा सदस्य बनाने की प्रक्रिया को समझाया ।


Spread the love