गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सहज योगियों ने माता श्री के चरणों में वंदन किया। सहज योग आज का महायोग है।

Spread the love

रूडकी( टीना शर्मा की रिपोर्ट) सहज योग  सामूहिकता की ओर से श्री माता जी के चरणों मे गुरु पूर्णिमा कहानपुर सेंटर रूडकी मे मनाया गया 

 आपको बता दें भारत की संस्कृति में शामिल है अपने गुरुओं का आदर्श सम्मान करना कहते हैं बिन गुरु ज्ञान कहां से पाऊं दीजो दान हरि गुणगाऊ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सहज योगियो ने माता श्री के चरणों में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित कर गुरु पूर्णिमा मनाई इस मौके पर सहज योगी श्रीमती टीना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया सहज योग आज का सबसे बड़ा योग है सहज योग शरीर को ही नहीं बल्कि आत्मा को भी शक्ति प्रदान कर पवित्र बनता है  हम सबको सहज योग से जुड़ना चाहिए उन्होंने कहा कि हम आज गुरु पूर्णिमा का महापर्व मना रहे हैं माता श्री के चरणों में हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम आज सामूहिक रूप से सहज योगी माता श्री की आराधना कर रहे हैं।।भारतवर्ष में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है गुरु चरणों में शिष्य  वंदनाकर अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं उन्होंने कहा कि माता श्री ने अपना जीवन बड़ा ही सरल और सभी से प्रेम करने वाला और सब को एक समान परमात्मा के बताए हुए रास्ते पर चलने वाला संदेश देकर मानव जीवन को सफल बनाने का काम किया है हम सभी माता श्री के चरणों में आज एकत्रित होकर प्रार्थना करते हैं कि हम सबके जीवन में भी सुख मय  शांति मय  बनी रहे और हम सदा धर्म के मार्ग पर चलें  सबसे प्रेम करें ताकि हम सब अपने जीवन को सार्थक बना सके।


Spread the love