
किसान मजदूरो की हक की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेंगे ठाकुर पूरन सिंह
रूडकी दैनिक विश्व मानव हर्ष। आज आर्य उपवन वेंकट हॉल में किसान मजदूर संगठन (रजि) के तत्वाधान में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए डॉ.अमरदीप पुंडीर मंच के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह का भव्य स्वागत किया गया मौके पर जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंच के माध्यम से वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा और किसानों मजदूरो हो रही समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्ण सिंह को अवगत कराया इंटक जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन करते हुए किसानों एवं मजदूरों से जुड़े ही समस्याओं को रखा और कहा कि किसान और मजदूर का शोषण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर किसान मजदूर की समस्याओं को उठाना पड़ेगा ताकि किसान और मजदूर को उसका हक मिल सके कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष यु.एस पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर से किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वही ठाकुर पूरन सिंह के साथ मुजफ्फरनगर से चलकर रुड़की सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे
