
रूडकी। समाजसेवी एडवोकेट नवीन कुमार जैन द्वारा तहसील कैम्प कार्यलय पर शहीद खुदीराम बोस स्वतंत्रता क्रांति आंदोलन में फांसी पर चढ़ने वाले प्रथम युवा क्रांतिकारी की पुण्यतिथि पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी श्रद्धाजंलि देते हुए शहीद खुशीराम बोस अमर रहे व भारत माता की जय के जयकारे व देश के शहीद अमर रहे नारे लगाएं गए प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो नवीन जैन ने बताया कि शहीद खुदीराम बोस ने नोवी कक्षा की पढ़ाई छोड़ कर स्वदेशी आंदोलन में कूद पड़े थे उन्होंने भारत माता पर अत्याचार करने वाले ब्रिटिश साम्राज्य को ध्वस्त करने का संकल्प लेकर बड़ा हमला किया जिस जुर्म में शहीद खुदीराम बोस अल्पायु में भगवद गीता लेकर हँसते हँसते फांसी फंदे पर चढ़कर नया इतिहास रच गए थे हमसब ऐसे शहीद क्रांतिकारी को हमेशा स्मरण रख उनकी पुण्यतिथि पर श्रध्जलीं दे रहे और भारत माता को नतमस्तक हो राष्ट्रसमर्पित रहने की शपथ ले रहे इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भाजपा सुबोध कुमार शर्मा, एड सुनील कुमार गोयल,अशोक कुमार, आशीष पंडित,मनोज नायक खानपुर विधानसभा संयोजक,अनुज आत्रेय,सचिन गोंड़वाल, सुधीर चौधरी, नीरज कपिल,अक्षय कुमार,ऋषिपाल बर्मन आदि मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो नवीन जैन
