किशुक गोयल ने सिंचाई कार्यशाला रुड़की  के अधिशासी अभियंता का कार्यभार ग्रहण किया

Spread the love

रूडकी।सिंचाई कार्यशाला रुड़की के अधिशासी अभियंता शिशिर गुप्ता के  स्थानांतरण  हो जाने के बाद   उनके स्थान पर  किशुक गोयल ने सिंचाई कार्यशाला रुड़की  के अधिशासी अभियंता का कार्यभार ग्रहण किया है इस  उपलक्ष मेंआज दिनांक 9.7.2024 को राजकीय सिंचाई उद्योगशाला कर्मचारी ट्रेड यूनियन रुड़की  जिला हरिद्वार,के महामंत्री  अरविंद राजपूत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे औपचारिक भेंट की प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई कार्यशाला रुड़की के अधिशासी अभियंता किशुक गोयल का मिठाई खिलाकर बुके देकर जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें एक बधाई पत्र भी दिया प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए अरविंद राजपूत एवं अध्यक्ष निरंजन कुमार आदि ने बहुत समय से कर्मचारियों के रुके हुए कार्यों को पूर्ण कराने के लिए अनुरोध भी किया  नए अधिशासी अभियंता ने ट्रेड यूनियन के  प्रतिनिधि मंडल को पूरा आश्वासन दिया कि वह  जल्दी ही एक मीटिंग बुलाकर इन सभी जटिल समस्याओं पर विचार करके शीघ्र पूर्ण कराने का प्रयास करेंगे  प्रतिनिधिमंडल के अलावा वहां पर सिंचाई कार्यशाला के सहायक अभियंता डीगा राम भी उपस्थित रहे  उन्होंने भी भली भांति कर्मचारियों की समस्याओं से अधिशासी अभियंता महोदय को अवगत कराया ट्रेड यूनियन का प्रतिनिधि मंडल वार्ता कर संतुष्ट हुये  उन्हें उम्मीद है कि शीघ्र ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा वार्ता शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईप्रतिनिधि मंडल में ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष निरंजन कुमार महामंत्री अरविंद राजपूत सुनील अग्रवाल प्रदीप चौहान हरिशंकर उपाध्याय मोहम्मद हसन बिलाली नरेश कुमार सुरेंद्र गिरी अश्वनी कुमार अमजद अली कंवरपाल शशांक राणा आदि उपस्थित थे अरविंद राजपूत महामंत्री


Spread the love