
रुड़की, हर्ष। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और महानगर के पूर्व अध्यक्ष कलीम खान ने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशी को साथ लेकर खंजरपुर व आसफनगर में डोर टू डोर जाकर वोट मांगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कांग्रेस गारंटी कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवा न्याय के तहत कांग्रेस हर शिक्षित युवा को एक लाख रुपए के वेतन की पहली पक्की नौकरी तथा हर गरीब परिवार की महिला को ₹100000 प्रत्येक वर्ष देने के साथ ही किसानों को न्याय दिलाने के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी तथा श्रमिक न्याय के तहत प्रतिदिन ₹400 की कम से कम मजदूरी मनरेगा में दिलाई जाएगी। प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने युवा को प्रत्याशी बनाकर आपके बीच भेजा है। जिसे भारी मतों से जीताकर सांसद बनाने कि हम सब की जिम्मेदारियां है। पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि कांग्रेस सर्व समाज हितेषी पार्टी है।
आज दोपहर बाद महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और पूर्व अध्यक्ष कलीम खान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं को साथ लेकर प्रत्याशी के साथ खंजरपुर व आसफनगर में डोर टू डोर जाकर वोट मांगे। इस मौके पर प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने लोगों को कांग्रेस के प्रति वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग ज्यादा से ज्यादा वोट करें ताकि उनका बेटा ,भाई सांसद बन उनके सुख-दुख में साथ खड़ा हो सके। जनसंपर्क के दौरान सुधीर शांडिल्य,डॉक्टर राकेश गौड़, सुभाष सैनी, राजकुमार सैनी, आदेश सैनी,भूषण त्यागी, श्याम सिंह नाग्यान, वीरेंद्र राणा, सेठपाल परमार, दीपक वर्मा, आशीष चौधरी, सुशील कश्यप, श्री गोपाल नारसन, भानु प्रताप जसविंदर सिंह डॉ रणवीर नागर रितु कंडियाल, जाकिर हुसैन विकास नेगी, हिमांशु चौधरी, अजय चौधरी, आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
