हरिद्वार।जिला प्रशासन, और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में अतिक्रमण हटाने का अभियान त्वरित गति से चलाया गया

Spread the love

हरिद्वार।जिला प्रशासन, और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में अतिक्रमण हटाने का अभियान त्वरित गति से चलाया गया , व नाले के ऊपर व फुटपाथ पर किये अतिक्रमण को जे सी बी व कर्मचारियों द्वारा हटा कर खाली किया गया जिससे तीर्थ श्रद्धालुओं का’ आवागमन सुगमता से हो सके , इससे दो तीन दिन पूर्व स्वतः अतिक्रमण हटाने के लिये मुनादी भी की गयी थी जिसके पश्चात भी अतिक्रमण कारियों द्वारा संज्ञान न लेने पर कार्यवाही की गयी , उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने कहा कि पुनः अतिक्रमण करने पर अतिक्रमणकारियो का सामान भी जब्त किया जाएगा और जुर्माना भी भरना होगा . अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा.देवपुरा चौक से ललतारौ पुल तक अभियान चलाया गया इस दौरान जिला प्रशासन , नगर निगम व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मी शामिल रहे


Spread the love