
रूडकी।दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरदार पटेल विचार मंच द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी सरदार पटेल तिराहा रेलवे स्टेशन रूड़की उनकी स्थित प्रतिमा पर हवन व माल्यार्पण कर बड़ी धूम धाम से जयंती मनाई गयी । सरदार पटेल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सेठपाल परमार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने समस्त भारत को एक सूत्र में बाँधने का काम किया और लौह पुरुष सरदार पटेल जी ने 562 रियासतों का एकीकरण कर सुदृढ़ नींव रखी साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों को पटेल जी के रास्ते पर चलने का अनुसरण करना होगा और सेठपाल परमार ने कहा कि जब तब में ज़िंदा रहूँगा इसी प्रकार हर वर्ष सरदार पटेल जी की जयंती धूमधाम से मनाते रहेंगे । इस मौक़े पर सरदार पटेल विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा यशपाल आर्य ने कहा सरदार पटेल जी को लौहपुरुष व निडर सच्चा राष्ट्र प्रेमी दृढ़ निर्णय लेने वाले बताया । इस मौक़े पर डा पहल सिंह सैनी , पूर्व राज्यमंत्री मेला राम प्रजापति , चौ जय सिंह,सुभाष सैनी , योगेश चौहान, मा नक्षत्रपाल , मा बालेश , शिवकुमार धीमान, श्रवण गोस्वामी , ब्रजपाल प्रधान, बलवंत राणा, मेनपाल परमार , बिजेंद्र चौधरी, संदीप परमार , डा इरशाद, नितिन चौधरी, शिवकुमार राठी , उमेद गाजी , मकशूद अली , रिजवान, मोहसीन, नफीस मलिक, मा अरविंद, संजय चौधरी, विनोद दधीचि, कुलवीर चौधरी, शिवम्, सुरेन्द्र प्रताप, सुरेश फौजी, मनीष परमार , सुरेश त्यागी, हरीश परमार आदि उपस्थित रहे ।
