
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर , रुड़की में धूमधाम मनाया गया शनि देव मूर्ति स्थापना दिवस
रूडकी।श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर , रुड़की में धूमधाम मनाया गया शनि देव मूर्ति स्थापना दिवस , इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे, सबसे पहले शनि मूर्ति स्नान ,श्रृंगार एवं पूजन का कार्यक्रम हुआ उसके उपरांत हवन का आयोजन किया गया इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारीयो और श्रद्धालुओं ने प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इसके बाद महिला मंडल द्वारा भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष सरीन में कहा कि शनि भगवान न्याय के देवता कहलाते हैं और वह मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही सुख दुख दिया करते हैं इसलिए संपूर्ण ब्रह्मांड के प्राणी शनि देवता के आगे नतमस्तक रहते हैं, प्रदीप परुथी और विजय सेठी ने कहा कि हमारे अच्छे या बुरे कर्मों पर शनि का नियंत्रण होने से शनि की महत्व और बढ़ जाती है इसलिए सभी शनिदेव की पूजा अपने उत्तम भविष्य के लिए करते हैं समाजसेवीका पूजा नंदा ने कहा कि शनि यदि कुंडली में उत्तम अवस्था में है तो इंसान को बहुत कम समय में बड़ी सफलता दिलाता है इसलिए शनि को हर प्राणी संभव प्रयास करके शनि देव को प्रसन्न करने का प्रयास करता है ,कार्यक्रम में भाग लेने वालों में पंडित रामगोपाल पाराशर, विजय सेठी, प्रमोद जोहर, लव कुश पाराशर, प्रदीप परुथी , पूजा नंदा,सरिता गोयल,पंकज नंदा, मधु, चांदनी, सूची ,दीक्षा, वासु कुकरेजा, गगन सरीन ,दमन सरीन, राजबाला रानी, राजकुमारी, मंजू, कमल तनेजा आदि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
