
हरिद्वार।नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर के सेवानिवृत्त संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने इक्यावन हजार रूपये की धनराशि से विद्यालय को एक कम्प्यूटर सैट भेंट किया हैं।
प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि 31 मार्च 2024 को संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता 19 वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के उपरान्त पद से सेवानिवृत्त हुये थे तथा उन्होंने इक्यावन हजार रूपये की धनराशि का चैक उन्हे नई तकनीक का कम्प्यूटर सैट क्रय करने के लिये भंेट किया था।
विद्यालय में डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने स्वयं उपस्थित होकर प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता तथा मुख्य सहायक सोमेन्द्र पंवार, अमित गर्ग व विशाल कुमार को कम्प्यूटर सैट भेंट किया। कालेज प्रधानाचार्य, कार्यालय स्टाफ तथा प्रबंधक चौ0 जसवीर सिंह ने उनका आभार जताया हैं।
