
रुड़की में किसान कांग्रेस की बैठक, सरकार पर निशाना; संगठन मजबूत करने पर जोर
महंगाई, गैस और पेट्रोल के मुद्दों पर घेरा, आगामी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
समाचार:हर्ष।
रुड़की में किसान कांग्रेस की एक आम बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महानगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी एवं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, गैस सिलेंडर और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनता तक कांग्रेस की विचारधारा और योजनाओं को पहुंचाकर ही चुनाव में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर सेठपाल परमार प्रेम सागरपुरी पूर्व अध्यक्ष कलीम खान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी पूर्व मंत्री मिला राम प्रजापति प्रमोद भटनागर जितेंद्र सैनी आदेश सैनी वीरेंद्र ठाकुर नासिर प्रवेश कमलेश कुमार मकसूद हसन उम्मेद गाजी डीआर अफजाल मोहम्मद कुर्बान मोहम्मद सरफराज भूपेंद्र दीवान विशाल शर्मा अनुज गोस्वामी सुशील यादव गोविंद राणा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे
