
रुड़की। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सिद्ध पीठ शिव प्राचीन मंदिर में भक्ति और श्रद्धा विश्वास देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मंदिर की मुख्य पुजारन वर्षा माता ने भक्तिमय वातावरण में श्री हनुमान चालीसा का मधुर गुनगुन कर पाठ किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उनके स्वर में गूंजती भक्ति ने पूरे मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।
हनुमान जयंती के इस पावन पर्व पर मंदिर में विशेष पूजा की गई क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का संदेश प्रसारित किया। आपको बता दें देश भर में आज श्री हनुमान जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है आस्था और विश्वास का पर्व हनुमान जयंती देश और दुनिया अपनी अलग पहचान रखती है भारतीय संस्कृति
