अलख अखाड़ा परिषद द्वारा महामंडलेश्वर बनाया गया श्री संदीप नाथ महाराज को !

Spread the love

अलख अखाड़ा परिषद ने श्री संदीप नाथ महाराज को बनाया महामंडलेश्वर

शोभायात्रा के साथ भक्तजनों ने पुष्प अर्पित कर महामंडलेश्वर का स्वागत किया तत्पश्चात विधिवत रूप से पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया गया

हरिद्वार हर्ष। अलख अखाड़ा परिषद द्वारा श्री संदीप नाथ महाराज को विधिवत रूप से महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री संदीप नाथ महाराज ने अखाड़े का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा और नाथ संप्रदाय की जड़ें अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली रही हैं। यह परंपरा स्वयं देवों के देव भगवान भोलेनाथ से जुड़ी हुई है, जो कैलाश पर्वत के निवासी माने जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नाथ संप्रदाय के आदि गुरु श्री गोरखनाथ जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही मार्ग दिखाने का कार्य कर रही हैं।
महामंडलेश्वर श्री संदीप नाथ महाराज ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सत्य सनातन धर्म की परंपरा को न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में जागृत और प्रसारित करना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर समाज को सशक्त बनाने में योगदान दें।
इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अन्य संत-महात्मा एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।


Spread the love