
मानव सेवा का संदेश दे रहे हैं समाज सेवी उदय सिंह पुंडीर गरीबों जरूरतमंदों के लिए राशन किट वितरित की
ढंडेरा नगर पंचायत में गरीब टीबी के रोगियों को समाजसेवी इंटक जिला अध्यक्ष हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय सिंह पुंडीर के निवास कार्यालय पर गरीब जरूरतमंद टीबी के रोगियों को पोषण किट वितरित की गई इससे पूर्व भी उदय सिंह पुंडीर द्वारा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता प्रदान समय-समय पर करते रहे हैं चाहे वह स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से हो या गरीबों जरूरतमंदों के लिए खाने की सामग्री वितरित करना इत्यादि सेवा में शामिल है मंगलवार को लगभग 23 टीबी के मरीजों को पोषण किट वितरित की गई इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र ढंडेरा के चिकित्सक डॉक्टर अमित डबरा ने कहा कि उदय सिंह पुंडीर के आह्वान पर आज उनके आवास पर टीबी के रोगियों को पोषण किट वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें खाने पीने की सामग्री आटा मुंग की दाल चना गुड़ मूंगफली आदि शामिल है जो टीबी के मरीजों के लिए लाभप्रद है
इस मौके पर उदय सिंह पुंडीर ने कहा इस पहल का उद्देश्य रोगियों को आवश्यक पोषण सहायता प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें उनके उपचार की प्रक्रिया के दौरान निरंतर सहायता मिलती रहे।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति समाज का हिस्सा है और समाज में हर व्यक्ति की अपनी-अपनी भूमिका होती है। गरीब और असहाय व्यक्ति भी समाज का ही हिस्सा है, लेकिन परिस्थिति वश वह सुख सुविधाओं से दूर हो जाता है। ऐसे व्यक्ति को समाज के साथ जोड़ने के लिए सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए
