
रुड़की। प्रेस क्लब रुड़की (रजिस्टर्ड) के वार्षिक चुनाव- 2024-25 के लिए सात पदो पर 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें महासचिव पद पर एक ही नामांकन पत्र आया जिनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।
प्रेस क्लब रुड़की (रजि.) चुनाव संचालन समिति के सदस्य सुभाष सक्सेना, अरुण सोनकर, रियाज कुरैशी, अखिलेश गुप्ता एवं प्रिंस शर्मा ने बताया आज नामांकन पत्रों को प्रेस क्लब भवन पर जमा किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो बबलू सैनी व योगराज पाल, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन महेश मिश्रा,सोनू कश्यप व सुनील पटेल, महासचिव पद के लिए एक अनिल सैनी, सचिव पद के लिए दो हर्ष हसीन व अमित सैनी, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो तोषिन्द्र पाल व संदीप पोहिवाल,निदेशक (डायरेक्टर) पद के लिए तीन टीना शर्मा,अंकित त्यागी व ब्रह्मानंद चौधरी के द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए। महासचिव पद पर एक ही नामांकन पत्र आया जिनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। जिसकी घोषणा नामांकन पत्रों की जांच के बाद होगी।
