कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र रावत का रोड शो  जगह-जगह किया जनसंपर्क तेज लोगों में दिखा उत्साह

Spread the love

रुड़की (हर्ष) यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है।संवैधानिक संस्थाओं को मोदी सरकार तबाह कर रही है ।बेतहाशा महंगाई और बेरोजगारी से लोग और नौजवान हताश परेशान हैं।ये विचार कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने सुनहरा में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र रावत के पक्ष में आयोजित एक सभा में कही।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछ्ले दस सालों में है।जुमलों और झूठ से समाज को गुमराह करने का काम किया है।हर साल दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का सब्जबाग दिखाकर मोदी जी 20 लाख युवाओं को भी रोजगार नहीं दे सके। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र रावत ने कहा कि किसानों की इस सरकार ने क्या दुर्दशा की यह किसी से छिपा नहीं है।विपक्ष को समाप्त करने के लिए नेताओं पर झूठे मुकदमे करके ईडी सीबीआई का दुरुपयोग कर उन्हें जेल में डाला जा रहा है। विधायक ममता राकेश नेअपील की कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया  गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार वीरेन्द्र रावत के लिए मतदान करें।कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र रावत का रोड शो गांव सालियर से शुरू हुआ और मतल्लापुर, सलेमपुर , प्रीत विहार, गणेशपुर, गीतांजलि विहार  और शिवपुरम से होते हुए गांव सुनहरा पहुंचा।इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, श्याम सिंह नागियान, ममता राकेश   राव शेर मुहम्मद , वीरेन्द्र जाती  मेलाराम प्रजापति, युवा कांग्रेसी नेता भानु प्रताप ने कहा घर घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं को पहुंचने का काम करेगा युवा कांग्रेसी इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the love