
रूडकी।एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-16
दिनांक 29 नवम्बर से आई0आई0टी0 रूड़की के प्रागंण में 3 यू0के0 सी0टी0आर0 एन0सी0सी0 के निर्देशन में NCC का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संख्या-16 आज आठवें दिन भी जारी रहा।
कैंप में आज दिनाँक 06 दिसम्बर 2024 को एन0सी0सी0 यूनिट के प्रशिक्षक सुबेदार श्याम सिंह, ओमवीर सिंह, मोहन मनसूरिया तथा CHM सत्यानारायण द्वारा समस्त कैडेटों को मनोरंजन व खेलकूद की भावना जागृत करने लिए खो-खो व रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें 02 छात्रा व 02 छात्र कैडेट टीम ने हिस्सा लिया। जिसके बाद कैडेट काफी रोमांचित दिखें और अन्य कैडेट भी काफी उत्साहित होकर खेल का आनन्द लेते दिखे।
