एक दिवसीय संयुक्त रक्तदान शिविर का आयोजन पिरान कलियर शरीफ

Spread the love

एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान भाईचारे और प्यार की सबसे बड़ी मिसाल है अधिवक्ता महक सिंह सैनी

पिरान कलियर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

आज पिरान कलियर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन कलियर थाना अध्यक्ष जहांगीर अली द्वारा फीता काटकर किया कार्यक्रम में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया आज पिरान कलियर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किसान मजदूर संगठन सोसाइटी एवं ऋषि हेल्थ केयर की ओर से लगाया गया कैंप में लगभग 50 लोगों ने मानव कल्याण के लिए रक्तदान किया इस मौके पर थाना अध्यक्ष पिरान कलियर शरीफ जहांगीर अली ने कहा ने कहा रक्तदान करने से खून की कमी नहीं होती इसके अलावा अगर रक्त संबंधित कोई बीमारी हो तो उसका भी पता चल जाता है कम से कम जीवन में एक बार हम सभी को रक्तदान करना चाहिए ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहे इस मौके पर रुड़की से आम नागरिक मंच दल के अध्यक्ष दीपक लाखवान ने भी अपने विचारों को रखते हुए कहा बड़ा ही सौभाग्य का विषय है कि रक्तदान करने वालों में एक उत्साह का माहौल है मानव

सेवा के लिए एक अच्छा संकेत है उन्होंने किसान मजदूर संगठन समिति के अध्यक्ष और ऋषि हेल्थ केयर के डॉक्टर एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया इस पुनीत कार्य के लिए हम सब को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी अधिवक्ता महक सिंह सैनी ने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है संगठन द्वारा इस तरह के कैंप आगे भी लगाए जाएंगे ताकि जरूरतमंद लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सके उन्होंने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा जब हमारे शरीर में कोई बीमारी उत्पन्न हो जाती है तब हमें सिर्फ रक्त की जरूरत होती है हम यह नहीं देखते कि यह रक्त किसका है बस हमें मालूम होना चाहिए कि यह रक्त से जान बच जाए इसलिए रक्तदान शिविर भाईचारे और आपसे प्यार की सबसे बड़ी मिसाल है और इस परंपरा को हमें आगे बढ़ाना चाहिए

रक्तदान जीवन दान. हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचा सकता है अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है आज हम सभी शिक्षक गए सबभय समाज के नागरिक हैं जो केवल अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करे और इस मुहिम को आगे तक ले जा सके इस मौके पर जमानस से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की गई शिविर में दूर दराज से आए ग्राम वासियों के साथ-साथ शहर वासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

कार्यक्रम में डॉ तनवीर अहमद जावेद आलम सन्नी सिंह सन्नी सिंह सैनी शुभम सैनी माला देवी सचिन फिरोज मलिक रिया जसविंदर कौर एहसान तौफीक अंसारी अब्दुल समद अरमान अक्षय कश्यप मनीष किसान मजदूर संगठन समिति के अरुण सैनी और ऋषि हेल्थकेयर के संचालक डॉ गौरव कश्यप योगेंद्र कुमार सैनी अशोक कुमार सैनी वेदपाल सैनी अरुण कुमार आयुष मुकुल धीमान एडवोकेट नरोत्तम रजनीश सैनी आशीष सैनी अनुज सैनी रविंद्र सैनी सचिन सैनी रोहित सैनी विकास मैनपाल मोहित आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे


Spread the love